कर्नाटक चुनाव: हम जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे - कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली, 13 मई- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता को कांग्रेस को भारी जनादेश देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके विश्वास को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने चुनावी घोषणापत्र में घोषित सभी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे। मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने खराब सेहत के बावजूद प्रचार किया।