महाराष्ट्र : भारत का मस्तक ना कभी झुका है ना कभी झुकेगा - राजनाथ सिंह

मुंबई, 14 मई -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में हिंदवी साम्राज्य की स्थापना करने वाले जननायक छत्रपति शिवाजी महाराज ने शौर्य और पराक्रम की जिस परम्परा का निर्माण किया था, उसे सांभाजी महाराज ने बखूबी निभाया। बाद में यही परम्परा मराठा साम्राज्य के उदय के रूप में मजबूत हुई। चाहे हल्दीघाटी हो या गलवान घाटी हो भारत का मस्तक ना कभी झुका है ना कभी झुकेगा। हम किसी को छेड़ते नहीं है, मगर कोई जब हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं यह हमारा संकल्प है।