किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल को मिला कानून मंत्रालय

नई दिल्ली, 18 मई- राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी सरकार में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। किरेन रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया जाएगा।