केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं - पीएम मोदी 

अजमेर, 31 मई - राजस्थान के अजमेर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया है। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत में नवनिर्माण का दौर चल रहा है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशाषण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी? 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। बड़े-बड़े शहरों में हर दूसरे दिन आतंकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने से भी डरती थी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी। कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोसती थी। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वाघात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओं, गरीबों को तरसाओ। यहां राजस्थान में आप लोगों ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है।