भाजपा के मन से 2024 का डर निकलेगा या नहीं, पता नहीं, लेकिन देश की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल ज़रूर करेगीः तेजस्वी

पटना, 1 जून - बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन से महा गठबंधन की सरकार साथ आई है और भाजपा बाहर गई है तब से उनके(भाजपा) मन में 2024 के लिए डर है। वह डर निकल ही नहीं रहा है। उनका डर निकलेगा या नहीं यह नहीं पता लेकिन देश की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल ज़रूर करेगी।