इसरो वैज्ञानिकों की टीम पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंची तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर 

आंध्र प्रदेश, 13 जुलाई - इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम चंद्रयान-3 के लघु मॉडल के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची। चंद्रयान-3 को कल(14 जुलाई) भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा, इसरो ने घोषणा की थी।