मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल- अरुण सिंह

जयपुर(राजस्थान), 13 अगस्त - भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राज्य में बढ़ते अपराध पर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे हैं और उन्हें तुरंत गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें राज्य में बढ़ते अपराध पर ध्यान देना चाहिए।