चंद्रयान-3: हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे - पूर्व इसरो प्रमुख

बेंगलुरु, 23 अगस्त- इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "हम वास्तव में उत्साहित हैं, हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।" उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं बहुत खुश हूं।