प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी- बृज भूषण शरण सिंह

उत्तर प्रदेश, 19 अक्टूबर - भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "INDIA गठबंधन को देख कर लगता है कि ये लोग(विपक्षी दल) खुद ही अपने-अपने दल का अस्तित्व समाप्त करने वाले हैं। भाजपा पार्टी कोई काम नहीं कर रही है, ये स्वयं अपने अस्तित्व को समाप्त करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। देश की जनता समझदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। अभी इनके(INDIA) कुनबे को इकट्ठा होने में भी संकट है।"