पांच राज्यों के चुनाव पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान 

लखनऊ, 25 अक्तूबर - पांच राज्यों के चुनाव पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ''मध्य प्रदेश, 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के बीच है। जनता भाजपा के साथ है। भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हम मध्य प्रदेश में फिर से भारी बहुमत के साथ आ रहे हैं... विपक्षी गठबंधन केवल सत्ता के लिए है। यह कुर्सी के लालची लोगों का समूह है। यह ज़मीन पर कभी सफल नहीं होगा..."