बेलगावी घटना पर भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी का बयान 

कर्नाटक, 16 दिसंबर - बेलगावी घटना पर भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हमें यहां आने के लिए नामित किया है, वे जानना चाहते हैं कि यहां क्या स्थिति है। हम यहां यह देखने आए हैं कि किस परिपेक्ष्य  में इस तरह की घटना हुई। घटना रात करीब 1.30 बजे हुई लेकिन पुलिस 2-3 घंटे बाद पहुंची। कर्नाटक राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है। यह कांग्रेस सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।"