उप जिलाधिकारी को धमकाने के मामले में भाजपा विधायक को दो साल की सजा

नई दिल्ली, 5 जनवरी - उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश्वर सिंह को उप जिलाधिकारी को धमकाने के 21 साल पुराने मामले में दो वर्ष की सजा सुनाई गई।