हमें कांग्रेस और राजद का समर्थन नहीं चाहिए - सम्राट चौधरी

नई दिल्ली, 4 फरवरी - बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "घूमाने के लिए ले गए हैं घूमाने दीजिए। दिल्ली आए थे अब उनको हैदराबाद ले जा रहे हैं तो अच्छी बात है। विधायक घूमेंगे और नवाबों के शहर को देखेंगे। हमारे पास 128 विधायक हैं तो हमें उनकी ज़रूरत नहीं हैं। हमें कांग्रेस और राजद का समर्थन नहीं चाहिए। हमें जनता का समर्थन चाहिए। जनता के बल पर NDA की सरकार 2020 में बनी है। ये बीच में चोरी करने के लिए कुछ लोग आए थे तो सबका इलाज होगा।"