कांग्रेस सांसद धीरज साहू झारखंड के रांची में ED कार्यालय से बाहर निकले

रांची, 10 फरवरी - कांग्रेस सांसद धीरज साहू झारखंड के रांची में ED कार्यालय से बाहर निकले। उन्होंने कहा, "यह पूछताछ BMW के बारे में था। यह कोई मामला ही नहीं है। गाड़ी(पूर्व) सीएम (हेमंत सोरेन) की नहीं है। यह किसी और की है। उसी को लेकर जांच की जा रही है।" जब उनसे उन मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछा गया कि BMW उनकी है, तो उन्होंने कहा, "यह झूठ है, वह मेरी कार नहीं है।" कांग्रेस सांसद धीरज साहू को कल 11 फरवरी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।