हरियाणा पुलिस किसानों पर झूठा आरोप लगा रही है: डल्‍लेवाल 

पटियाला, 15 फरवरी (अमरबीर सिंह अहलूवालिया)- किसानों को बदनाम करने के लिए हरियाणा पुलिस किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं को हथियारबंद बता रही है। किसान संगठन हरियाणा पुलिस के उस बयान की निंदा करते हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि किसान संगठनों के कार्यकर्ता गोलियां आदि चला रहे हैं। यह बात किसान नेता जगजीत सिंह डल्‍लेवाल ने कही। उन्होंने बंदूकों और अन्य घातक हथियारों के खाली खोखे भी दिखाए, जिन्हें पंजाब की ओर फेंका जा रहा है और पंजाब के किसान संगठनों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।