यूपी के मुरादाबाद से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', प्रियंका गांधी यात्रा में हुईं शामिल

नई दिल्ली, 24 फरवरी - कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 42वां दिन है। यूपी के मुरदाबाद से आज यात्रा की शुरुआत हुई। राहुल गांधी संग यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हुईं। यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए हैं।