राष्ट्रपति मुर्मू 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस के दौरे पर

नई दिल्ली, 8 मार्च - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से मॉरीशस के तीन-दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगी, जहां वह इस द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। दो युद्धपोतों- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी- के साथ भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी। विदेश मंत्रालय ने दौरे की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराजसिंह रूपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी।