उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के पूर्व सचिव धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

देहरादून, 15 मार्च - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पूर्व निजी सचिव पी सी उपाध्याय को ई-टेंडर दिलाने के नाम पर एक दवा कंपनी के मालिक से 50 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि उपाध्याय को बृहस्पतिवार को देहरादून में गिरफ्तार किया गया। सिंह ने कहा कि उपाध्याय को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।