मुंबई में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन आज, शिवाजी पार्क में होगी विशाल रैली

महाराष्ट्र, 17 मार्च-  मुंबई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज समापन है। राहुल गांधी आज मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। न्याय यात्रा के समापन पर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे।