पुलिस ने प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गैंग के 4 गुर्गों को किया गिरफ्तार- डी.जी.पी. 

जालंधर, 30 मार्च- जालंधर पुलिस कमिश्नरेट को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी  खुद डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट करके दी। पकड़े गए आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर और गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया के गिरोह के साथी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चारों आरोपी पंजाब में हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों से 6 पिस्तौलें बरामद की गई हैं, जिनके साथ उक्त आरोपियों ने बड़ी वारदातों को अंजाम देना था।