कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं:योगी 


लखनऊ 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुड़े दूसरे दल जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं...गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में UPA की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?...कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं...जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे...अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं..."