सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों पर लगाया मकोका 

मुंबई, 27 अप्रैल - अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना में मुंबई पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की धाराएं लगाई हैं। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गैंग का मुख्य सदस्य बताया है और एफआईआर में मकोका की धाराएँ जोड़ी हैं।