कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को ओडिशा पहुंचे


नई दिल्ली, 28 अप्रैल -कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को ओडिशा पहुंचे। उन्होंने केंद्रपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच गठबंधन है। PM मोदी ने केंद्र में 22-25 अरबपतियों की सरकार चलाई। वहीं काम ओडिशा में नवीन बाबू कर रहे हैं।राहुल ने कहा- इसका पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है। तेलंगाना में भाजपा और BRS की शादी थी। वहां पर हर रोज उनकी बारात निकलती थी और ड्रामेबाजी होती थी। कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि भाजपा और BRS एक हैं और अगर विपक्ष का कोई काम कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी कर रही है।ओडिशा में भी कुछ यही हाल है। ओडिशा में BJP-BJD की शादी हो चुकी है। 'दिल्ली वाले अंकल' और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को 'PAANN' दिया है। PAANN मतलब... PA- पांडियन (नवीन पटनायक के करीबी IAS अफसर), A- अमित शाह, N- नरेंद्र मोदी, N- नवीन पटनायक। इन्होंने मिलकर आपका पैसा लूटा है।