हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी बीजेपी - नायब सिंह सैनी

कुरूक्षेत्र (हरियाणा), 2 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे। पी.एम. मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सकारात्मक माहौल है और लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार हैं। वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।