प्रियंका गांधी की कथित 'वॉशिंग मशीन' टिप्पणी पर हिमंत बिस्वा सरमा का बयान 

धुबरी (असम), 2 मई - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कथित 'वॉशिंग मशीन' टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "उनके(कांग्रेस) पास एक बड़ी वॉशिंग मशीन है। अरविंद केजरीवाल को उन्होंने किस वॉशिंग मशीन से धोया था? आप प्रियंका गांधी से पूछें। कुछ महीने पहले, वे(कांग्रेस) ) कह रहे थे कि अरविंद केजरीवाल ने शराब(दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला) से पैसा लूटा और अब वे कह रहे हैं कि वे(अरविंद केजरीवाल) एक अच्छे व्यक्ति हैं। अब मुझे बताएं कि उनके पास कौन सी हाई-वोल्टेज वॉशिंग मशीन है।