प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान 

नई दिल्ली, 4 मई - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी की जो पलायन वाली नीति है, जिस तरह से उन्होंने अमेठी को छोड़ा है, उसके बाद पूरे देश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है। प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा। देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है। 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी। एक धड़ा होगा राहुल गांधी का और एक धड़ा होगा प्रियंका गांधी का।