कांग्रेस का घोषणापत्र आपकी पैतृक संपत्ति छीनने वाला है - योगी आदित्यनाथ

मध्य प्रदेश, 4 मई- यूपी के अशोक नगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए यूपी सी.एम. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा, औरंगजेब ने जजिया टैक्स लगाया था। आज कांग्रेस भी अपने चुनावी घोषणापत्र में जजिया टैक्स की बात करती है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम आपके पूर्वजों की संपत्ति छीन लेंगे।