मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर
नई दिल्ली, 5 मई - बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क में वन्य जीवों को भीषण गर्मी से बचने के लिए प्रबंधन द्वारा पीने के पानी और नहाने की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्येक 2 किलोमीटर के दायरे में जल स्रोतों का निर्माण किया गया हैं जहां जानवरों को नहाते या खेलते हुए देखा जा सकता है। कान्हा टाइगर रिजर्व संचालक एस.के सिंह ने जानकारी दी।