झारखंड के सीएम चंपई का दावा, 4 जून के बाद केंद्र में बनेगी 'इंडिया' गठबंधन की सरकार

रांची, 9 मई - झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने दावा किया है कि 4 जून के बाद केंद्र में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केंद्र के पास झारखंड के हिस्से का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की रकम मिल जाएगी। इससे झारखंड की विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।