जे. पी. नड्डा ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया   

पटना (बिहार), 14 मई - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा, "बहुत दुख की बात है कि हमारे वरिष्ठ नेता और भाजपा के विचार को आगे बढ़ाने वाले सुशील मोदी हमारे बीच नहीं हैं। वो मध्य आयु में हमें छोड़ कर चले गए। सुशील जी उन नोताओं में से थे जिन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक अपने जीवन के 40 साल लगाए... उनके नेतृत्व में पार्टी ने बिहार में बहुत बड़ा व्याप लिया। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में अपनी एक छाप छोड़ी है। ऐसे नेता हमारे बीच नहीं है ये पार्टी के लिए अत्यंत दुखःद घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करत हैं कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।"