कर्नाटक: तेज़ हवा और बारिश के कारण कई पेड़ टूटे 

बेंगलुरु (कर्नाटक), 3 जून - तेज़ हवा और बारिश के कारण कई पेड़ टूट गए हैं। प्रशासन के द्वारा पेड़ों को हटाया जा रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. तुविरासन ने बताया, "कल 11 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। हवा की गति भी बहुत तेज थी। कई जगह पेड़ उखड़ने की जानकारी मिली है। अगले 4-5 दिन बेंगलुरु में बारिश की संभावना है।