चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
नई दिल्ली, 7 जून - तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू 12 जून को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एन. चंद्रबाबू नायडू अपने सलाहकारों द्वारा तय शुभ समय सुबह 11.27 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
#चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ