चारों सीटें जीताकर हिमाचल प्रदेश ने 100% रिजल्ट दिया है- अनुराग ठाकुर 

शिमला (हिमाचल प्रदेश), 12 जून - भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई...चारों सीटें जीताकर हिमाचल प्रदेश ने 100% रिजल्ट दिया है...जहां एक तरफ जे.पी. नड्डा केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे, वहीं दूसरी तरफ हम चारों लोकसभा के सासंद और तीनों राज्यसभा के सासंद अपनी बड़ी भूमिका राज्यसभा और लोकसभा में भी निभाएंगे...मैं भाजपा का कार्यकर्ता था, हूं और आगे भी रहूंगा।