न्यायमूर्ति शील नागू ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली 


चंडीगढ़, 9 जुलाई -  पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।