हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान आज


शिमला , 10जुलाई  ,- हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान आज, नतीजे 13 को हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार 13 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी और शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच है। यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।