राज्यपाल पंजाब के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सी.आर.पी.एफ जवान घायल

अटारी, (अमृतसर) 24 जुलाई (राजिंदर सिंह, रूबी गुरदीप सिंह) - पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के दो दिवसीय पंजाब के सीमा यात्रा के अवसर पर आज दूसरे दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित पक्के धनोय पुल मोरा जिला अमृतसर में राज्यपाल पंजाब ने सीमावर्ती गांवों के लोगों के बीच बैठकर उनकी पीड़ाएं सुनीं। बाद में जब वे गांव पक्के धनोय के पास अटारी सीमा से अमृतसर जा रहे थे तो अटारी-अमृतसर रोड पर अड्डा पुलिस स्टेशन घरिंडा के पास उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी का टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके चलते राज्यपाल की सुरक्षा में लगे तीन सी.आर.पी.एफ. जवानों के घायल होने की खबर मिली है।