इस साल हज यात्रा के दौरान 201 भारतीयों की मौत हुई: सरकार

नई दिल्ली, 24 जुलाई - सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि 2024 में हज के दौरान 200 से अधिक भारतीय यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु हृदय गति थमने और श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण हुई। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत सरकार ने हज यात्रा के सफल संचालन और भारतीय यात्रियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने पर काफी जोर दिया है।