भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया
पेरिस (फ्रांस), 30 जुलाई- पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह भारत का तीसरा मैच था। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। दूसरे मैच में अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला गया।
#भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया