पुणे में बाढ़ जैसी स्थिति पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ब्यान 

मुंबई, 5 अगस्त - पुणे में बाढ़ जैसी स्थिति पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "नदी के किनारे रहने वाले लोगों और 'ब्लू लाइन' (संभावित बाढ़ क्षेत्र को चिह्नित करने के लिए काल्पनिक रेखा) पर आने वाली इमारतों में रहने वाले लोगों का उचित तरीके से पुनर्वास किया जाना चाहिए। मैंने संबंधित अधिकारियों को पुणे में विभिन्न नागरिक मुद्दों का स्थायी समाधान खोजने का निर्देश दिया है। मैंने रिवरफ्रंट विकास परियोजना की भी समीक्षा की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यह परियोजना किसी भी तरह से नदी के पानी या नदी के प्रवाह को अवरुद्ध न करे।"