दिल्ली में उमस भरी सुबह, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस


नयी दिल्ली: 17 अगस्त  राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह काफी उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग ने यह जानकारी दी।आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा।