दिल्ली नगर निगम अपने 12 जोन में चार सितंबर को वार्ड समिति के चुनाव कराएगा


नयी दिल्ली: 28 अगस्त दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने 12 जोन में चार सितंबर को वार्ड समिति के चुनाव कराएगा। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।आधिकारिक आदेश में कहा गया कि दिल्ली नगर निगम विनियम 1958 के अनुसार वार्ड समिति के चुनाव गुप्त मतदान के जरिए कराए जाएंगे। पार्षद 30 अगस्त तक निगम सचिव के पास अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।