गुजरात बाढ़ में फंसी भारत की स्टार गेंदबाज,  NDRF ने बचाया

नई दिल्ली, 29 अगस्त - देश भर में फिलहाल बारिश का दौर जारी है और जगह-जगह पर पानी भर रहा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात में पड़ा है जहां पर लोग घरों में फंस गए हैं। आम लोगों के अलावा कई खिलाड़ी भी इससे बचे नहीं हैं। इसी में भारत की स्टार गेंदबाज राधा यादव का नाम भी है जो कि वडोदरा में रहती हैं और बाढ़ में बुरी तरह से फंस गई थी। लेकिन बाद में बच गई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी राधा यादव को गुजरात के वडोदरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उनके घर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने बचाया।