दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज


नई दिल्ली,: 31 अगस्त  राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।आईएमडी ने दिन में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उसने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।