गुजरात: जामनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सफाई अभियान

जामनगर (गुजरात), 31 अगस्त- लोगों के साथ मिलकर नगर निगम के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित जामनगर शहर के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू किया है। हाल ही की भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी, जिससे सड़कों पर कचरा और मलबा जमा हो गया था। लोगों को इससे परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने यह पहल की है। जामनगर में बाढ़ से प्रभावित कई गरीब परिवारों को स्थानीय अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा आश्रय और भोजन मुहैया कराया जा रहा है। हापा क्षेत्र के जलराम मंदिर में एक सामुदायिक रसोई स्थापित की गई है, जहां बाढ़ पीड़ितों को भोजन और अन्य सहायता दी जा रही है। यह सामुदायिक रसोई बाढ़ से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत और समर्थन का बड़ा केंद्र बन गई है। गुजरात के कई क्षेत्र, विशेषकर कच्छ, भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल की देखरेख में, अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की है, और दवाइयों, भोजन, और अन्य आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।