दिल्ली में पूरी स्वास्थ्य सेवा चरमरा चुकी है- वीरेंद्र सचदेवा 

नई दिल्ली, 2 सितम्बर - दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि (दिल्ली में) पूरी स्वास्थ्य सेवा चरमरा चुकी है। LNJP अस्पताल में 670 करोड़ का जो नया ब्लॉक बना है वो अपने-आप में भ्रष्टाचार का केंद्र है। हर बार नया घोटाला सामने आने पर वे (दिल्ली सरकार में मंत्री) अपना पल्ला झाड़कर सरकारी विभाग के अधिकारियों की तरफ उंगली उठाते हैं।  हम बार-बार इस बात को दोहरा रहे हैं कि अगर सरकारी विभाग के अधिकारी दोषी हैं तो आप मंत्री के तौर पर कर क्या रहे हैं? क्या कारण है कि अस्पतालों में नकली दवाइयां दी जा रही हैं? जितने भी इनकी (दिल्ली सरकार की) स्वास्थ्य योजनाएं हैं उसमें देरी का कारण केवल भ्रष्टाचार है। निसंदेह जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी इस मामले में तो सौरभ भारद्वाज से लेकर जो भी संलिप्त अधिकारी होंगे उन सब पर शिकंजा कसा जाएगा क्योंकि दिल्ली की आम आदम पार्टी की सरकार केवल भ्रष्टाचार, लूट और दिल्ली की जनता को धोखा देना जानती है।