हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री जी जनता को गुमराह कर रहे हैं - जयराम ठाकुर

शिमला (हिमाचल प्रदेश), 4 सितम्बर - हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि आपने (सुखविंदर सिंह सुक्खू) सत्ता हासिल करने के लिए 10 गारंटी दी। अगर वादे किए हैं तो उसे पूरा करना आपकी ज़िम्मेदारी है। जब हम थे तब तक हमने समय पर सैलरी और अन्य चीजें दी हैं लेकिन सुखू जी को आज अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि वह कब तक अपनी ज़िम्मेदारी से भागते रहेंगे। मुख्यमंत्री जी जनता को गुमराह कर रहे हैं कि प्रदेश में वित्तीय संकट नहीं है अगर संकट नहीं है तो सैलरी और पेंशन क्यों नहीं है, विकास कार्य को बंद क्यों किया जा रहा है इसका जवाब उन्हें देने की आवश्यकता है।