ओडिशा: निर्माणाधीन इमारत में हादसा, 1 की मौत, 2 घायल

भुवनेश्वर, 9 अक्टूबर- ओडिशा के धनकेनाल जिले में एक 5 मंजिला इमारत का पोर्टिको गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 55 के पास महिसापत इलाके में उस समय हुई जब मज़दूर बरामदे की छत का निर्माण कर रहे थे।