हमारी कोशिश होगी सभी चुनाव हम जीतें - तेजस्वी यादव

पटना, 15 अक्टूबर - बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव है। हमारी कोशिश यही होगी कि सभी चुनाव हम जीतें। झारखंड में हम सरकार में हैं, हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। हम चाहते हैं कि हम मिलकर चुनाव लड़ें। हमारी कोशिश रहेगी कि फिर से झारखंड में भाजपा को हराएं। कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा ये कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा।