ओडिशा CM मोहन चरण माझी शपथ समारोह से पहले चंडीगढ़ हवाई अड्डे पहुंचे

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर - ओडिशा CM मोहन चरण माझी हरियाणा सरकार के शपथ समारोह से पहले चंडीगढ़ हवाई अड्डे पहुंचे। ओडिशा CM मोहन चरण माझी ने कहा कि कल हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। इसके लिए हम आज चंडीगढ़ आए हैं। कल PM मोदी भी आने वाले हैं। निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में इसका असर पड़ेगा। भाजपा और NDA आगे बढ़ेगा।