हरियाणा सरकार के शपथ समारोह से पहले त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे 

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर - हरियाणा सरकार के शपथ समारोह से पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाई है। हम शपथ ग्रहण समारोह के लिए आए हैं। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इस जीत का दूसरे राज्यों पर असर ज़रूर पड़ेगा।